
विशेश्वरगंज विकास क्षेत्र के रनियापुर से ककरहवा होते हुए निगोह, तिवारी पुरवा, गनेशपुर, मेझरिया, मल्लोह और खैरी समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बहुत खराब हालत में है। सड़क पर पानी भरने के कारण कई जगह से यह बुरी तरह टूट गई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और दूसरे वाहनों से गुजरने पर हादसे का डर बना रहता है। सड़क टूटने से आसपास के गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और दूसरे जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण भीखाराम दुबे, गोली दुबे, रामकुमार तिवारी, हरिप्रसाद तिवारी, अमित कुमार, रामरूप, सियाराम, त्रिलोकी नाथ ओझा, रामदीन, इंद्रपाल, मक्कू तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, रामसागर ठेकेदार, रामकुमार राव, देशराज और रामशंकर समेत कई ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से इलाके के लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी और उनकी रोज की दिक्कतें कम होंगी।
गहलोत के पैर छूने पर चुनावी माहौल गरम, BJP ने पूछा-...
जोधपुर| राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान जोधपुर के वार्ड क्रमांक 82 में एक नया विवाद उत्पन्न हो...





































