
बहराइच में ग्राम पंचायतों की अटकी समस्याओं और ग्राम प्रधानों व पंचायत प्रतिनिधियों की नौ मांगों को लेकर पंचायत विकास मंच का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर के धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान इस प्रदर्शन में शामिल हुए। मंच की मुख्य मांगों में साल 2024 से रुके मनरेगा भुगतान को तुरंत खत्म करना शामिल है। इसके अलावा, VB-G RAM G की तकनीकी दिक्कतें दूर करने, विकास कार्यों की फाइलों को तय समय में मंजूरी देने और ग्राम पंचायतों को VB-G RAM G में डोंगल का अधिकार देने की मांग की गई है। प्रशासक के कार्यकाल में ग्राम प्रधानों का मानदेय जारी रखने की बात भी कही गई है। प्रधानों के लिए सम्मानजनक मानदेय, भत्ते और पेंशन की मांग भी की जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों और उनके परिवार वालों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिले, यह भी उनकी मांगों में से एक है। व्यवस्था खत्म करने की मांग योग्य प्रतिनिधियों के शस्त्र लाइसेंस आवेदनों को नियम के हिसाब से पहले निपटाने और ग्राम पंचायतों में बेवजह की दोहरी जांच व्यवस्था खत्म करने की मांग भी मंच ने की है। मंच ने साफ किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा।
बृजमनगंज में 20 हजार से ज्यादा FD पर रोक:वरिष्ठ डाक अधीक्षक...
महराजगंज के बृजमनगंज में उप डाकघर के अभिकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उप डाकघर के SPM ने अभिकर्ताओं को 20,000...





































