MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश बीडीओ ने किया ऑपरेशन कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण:बृजमनगंज के प्राथमिक विद्यालय में...

बीडीओ ने किया ऑपरेशन कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण:बृजमनगंज के प्राथमिक विद्यालय में 19 पैरामीटर पर काम देखे, गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए

0
1

बृजमनगंज के ग्राम पंचायत गोपालपुर बहादुरी में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प के कामों का खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजकुमार ने शुक्रवार दोपहर मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प के तहत हो रहे कामों को बारीकी से देखा। इनमें टाइलीकरण, शौचालय मरम्मत, दिव्यांग शौचालय, रनिंग वाटर, बाउंड्रीवॉल, किचन शेड और अतिरिक्त क्लासरूम सहित कुल 19 पैरामीटर शामिल थे। बीडीओ राजकुमार ने संबंधित सचिव और प्रधान को निर्देश दिए कि सभी काम मानकों के हिसाब से और तय समय में पूरे किए जाएं। उनका मकसद था कि बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके। उन्होंने काम की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सख्त चेतावनी भी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि और स्कूल के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।