BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गोपाला पुल के पास ऑटो पलटा, पांच लोग घायल:सभी को जिला अस्पताल...

गोपाला पुल के पास ऑटो पलटा, पांच लोग घायल:सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस जांच में जुटी

0
1

घुघली थानाक्षेत्र के गोपाला पुल के पास शुक्रवार शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में रामपुर कला निवासी 5 साल का मितांशु, उसकी मां ममता (27), पकड़ी बिशनपुर की जखीरून निशा (60), निचलौल के पिपरा निवासी बहादुर और अमरावती शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस यूपी32 बीजी 9032 से ईएमटी अनिल शर्मा और पायलट दीपक जायसवाल ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।