बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में मां मनोरमा नदी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने खुद जिम्मेदारी संभाली। सुबह से ही इलाके के लोग नदी में उतर गए और सफाई अभियान शुरू किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ते गए। ग्रामीणों ने शाम करीब पांच बजे तक नदी और घाट की सफाई की। इस अभियान के दौरान बाबा झुगी नाथ मंदिर के पास मां मनोरमा घाट पर खास तौर पर सफाई की गई। ग्रामीणों ने नदी में जमा कूड़ा-कचरा और गंदगी हटाई। हाथों में सफाई के सामान लेकर लोगों ने घंटों तक मेहनत की। इस दौरान युवाओं के साथ इलाके के अन्य लोग भी पूरे उत्साह के साथ सफाई अभियान में लगे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि मां मनोरमा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और जीवन का हिस्सा है। इसके बावजूद नदी में लगातार गंदगी बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन या किसी संस्था का इंतजार किए बिना लोगों ने खुद आगे बढ़कर नदी को साफ करने का फैसला किया। सफाई अभियान में छात्र नेता सुधांशु पाठक चंचल, अभय सिंह, शैलेश, अनिल, सुनील, रणजीत, नीरज, विजय पाल, आशुतोष शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, बादल, संजय, गिरजेश, अनमोल, रमेश मौर्य और छोटू गुप्ता समेत कई और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुबह शुरू हुआ सफाई अभियान शाम करीब पांच बजे तक चलता रहा। लगातार कई घंटे तक लोगों ने नदी में उतरकर सफाई की। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। युवाओं ने कहा कि नदी को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की है। अभियान में शामिल लोगों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि “मां मनोरमा को साफ करके ही रहेंगे।” लोगों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नदी में कूड़ा-कचरा न फेंकें और दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। ग्रामीणों की इस पहल ने यह संदेश जरूर दिया है कि यदि समाज ठान ले तो अपनी नदी, घाट और पर्यावरण को बचाने के लिए बिना किसी आर्थिक सहयोग के भी बड़ा बदलाव ला सकता है
राम-जानकी मार्ग पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल:बस्ती के दुबौलिया में...
शुक्रवार को बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में राम-जानकी मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा पलट गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल...








































