महराजगंज में नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 10 निवासी राजा जायसवाल ने एक डॉक्टर पर सड़क हादसे के बाद पिस्टल तानने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना 10 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। राजा जायसवाल ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां भोजन करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत चौक स्थित के देवी चौराहे के पास निचलौल-चौक मार्ग पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त मिली। गाड़ी काफी टूट-फूट गई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अन्य लोगों के साथ गाड़ी के पास पहुंचे। वहां चालक की सीट पर चौक के सीसीएचसी गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में तैनात डॉ. रविप्रताप सिंह मिले। आरोप है कि जब लोग मदद के लिए आगे बढ़े, तो डॉक्टर ने नशे की हालत में दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। राजा जायसवाल ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी, जिससे वह और अन्य लोग पीछे हट गए। इसके बाद मौके पर पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की गई। राजा जायसवाल का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ थप्पड़ से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। हालात बिगड़ने पर लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में डॉक्टर का पक्ष अभी सामने नहीं आ सका है।
Home उत्तर प्रदेश सड़क हादसे के बाद डॉक्टर ने पिस्टल तानी:महराजगंज में फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त मिली,...
राम-जानकी मार्ग पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल:बस्ती के दुबौलिया में...
शुक्रवार को बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में राम-जानकी मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा पलट गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल...








































