गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चनप्पा ने शुक्रवार को महराजगंज का दौरा किया। उन्होंने यहां कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे। डीआईजी ने अधिकारियों को अपराधों पर रोक लगाने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब, मादक पदार्थ और पशु तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को पूरी तरह रोकने का आदेश दिया। उन्होंने थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक रखने और हर समय चालू रखने के निर्देश भी दिए। आगामी गणेश चतुर्थी को देखते हुए पीस कमेटी और डीजे चलाने वालों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा गया। उन्होंने यक्ष ऐप का सही तरीके से इस्तेमाल कर अपराधियों का सत्यापन करने और हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार नजर रखने पर जोर दिया। डीआईजी ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) से जुड़े मामलों को समय पर निपटाने और शांति भंग होने की आशंका वाले मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं पर खास नजर रखने और ऐसी वारदात होने पर जल्द खुलासा करने को भी कहा। महिला हेल्पडेस्क की लगातार निगरानी करने को कहा हत्या, गैंगस्टर, इनाम घोषित अपराधियों, महिला अपराध और अपहरण के मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गोवध निवारण अधिनियम का सही से पालन करने, थानों में जमा गाड़ियों को जल्द निपटाने और एनसीआरबी पोर्टल की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्पडेस्क की लगातार निगरानी करने को कहा गया। इसके साथ ही, लोगों को 1090, 112, 108 और यूपी कॉप सेवाओं के बारे में जागरूक करने, साइबर अपराध पर काबू पाने, सोशल मीडिया पर प्रभावी नजर रखने और यूपी-112 के कॉल रिस्पांस टाइम में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। सीएम डैशबोर्ड के मानकों में सुधार के साथ आईजीआरएस में जिले की पहली रैंक बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक के बाद डीआईजी ने पुलिस लाइन का दौरा और निरीक्षण किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद थे।
राम-जानकी मार्ग पर ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल:बस्ती के दुबौलिया में...
शुक्रवार को बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में राम-जानकी मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा पलट गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल...





































