BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग UP: सहारनपुर में महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 25 ग्राम स्मैक...

UP: सहारनपुर में महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 25 ग्राम स्मैक बरामद

0
3

UP: सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत सरसावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सरसावा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान महिला समेत दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से कुल 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में की गई। थाना सरसावा पुलिस टीम ने कस्बा सरसावा स्थित मरगज मस्जिद के पास संदिग्धों की चेकिंग की। इसी दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया गया।

Also Read: UP: सहारनपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 1.20 करोड़ की स्मैक बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र जमील, निवासी मोहल्ला कस्सावान, कस्बा एवं थाना सरसावा तथा शाहिन पत्नी मामून, निवासी मोहल्ला मिर्धान, कस्बा एवं थाना सरसावा के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सरसावा में मु0अ0सं0 297/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आ सके।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना सरसावा पुलिस टीम के अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)