पुरानी बस्ती में पुलिस का नया थाना भवन बनकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से पुलिस विभाग को इसका हैंडओवर अटक गया है। प्रशासनिक भवन से लेकर सर्विस ब्लॉक, सड़क, गेट, खिड़कियां, वायरिंग, स्विच-बोर्ड और रंगाई-पुताई तक का काम पूरा हो चुका है। अब केवल विद्युत कनेक्शन मिलने के बाद वायरिंग की टेस्टिंग बाकी है। बिजली मिलते ही भवन की एनओसी की प्रक्रिया पूरी कर इसे पुलिस विभाग को सौंपने की तैयारी है। 18 महीने की समयसीमा, निर्माण उससे पहले ही पूरा नया थाना पुरानी बस्ती विकास खंड साऊंघाट के पॉलिटेक्निक गौरा मार्ग पर बनाया गया है। इसके निर्माण की शुरुआत 5 दिसंबर 2023 को हुई थी। शासन ने निर्माण के लिए 18 महीने की समयसीमा निर्धारित की थी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम निर्माण इकाई गोरखपुर ने निर्धारित समय से काफी पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अब भवन के हैंडओवर के लिए विद्युत कनेक्शन सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ है। भूमि पूजन से शुरू हुआ था निर्माण का सफर 5 दिसंबर 2023 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, वर्तमान एडिशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी और तत्कालीन थानाध्यक्ष महेश सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया था। शासन से कार्यदायी संस्था को नियमित रूप से फंड मिलता रहा। इससे प्रशासनिक भवन, सर्विस ब्लॉक समेत सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे किए जा सके। ग्राउंड फ्लोर पर लॉकअप से मालखाने तक सुविधाएं नए थाना भवन के ग्राउंड फ्लोर पर मालखाना, मेल और फीमेल लॉकअप, शौचालय, आगंतुक कक्ष, शिकायत कक्ष, बड़ा हाल, स्टाफ रूम और एसआई कक्ष बनाए गए हैं। वहीं प्रथम तल पर मीटिंग हाल, फीमेल रेस्ट रूम, पैंट्री, एसआई रूम, सर्विलांस रूम, मालखाना, कंप्यूटर सर्वर रूम और डायल-112 कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। यहां दो कैंटीन, किचन, टॉयलेट और स्टोर भी बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल पर बैरक, डायनिंग हाल और रिसेप्शन द्वितीय तल पर रिसेप्शन हाल, किचन, डायनिंग हाल, तीन बैरक, दो एसआई कक्ष और एक एचसी रूम का निर्माण पूरा हो चुका है। परिसर में दो गैरेज, पावर बैकअप, स्टोर और भव्य मुख्य गेट भी तैयार हैं। पूरे परिसर के चारों तरफ 121 गुणे 128 मीटर की बाउंड्रीवाल बनाई गई है। यानी पुलिसकर्मियों और फरियादियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भवन में लगभग सभी जरूरी सुविधाएं तैयार हैं। बिजली मिली तो तुरंत हो सकेगा हैंडओवर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्युत कनेक्शन को छोड़कर सभी काम तय मानकों के अनुसार पूरे कर लिए गए हैं। बिजली मिलने के बाद वायरिंग की टेस्टिंग कर बाकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। थाना प्रभारी पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि थाना भवन बनकर तैयार है। कार्यदायी संस्था से एनओसी मिलते ही इसे पुलिस विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि विद्युत कनेक्शन समय से मिल जाता तो भवन काफी पहले पुलिस विभाग को सौंप दिया गया होता।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपरिवार नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर मतदान...






































