BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोल्हुई में पुलिस-राजस्व टीम ने पकड़ी 46 बोरी अवैध यूरिया:तस्करी के खिलाफ...

कोल्हुई में पुलिस-राजस्व टीम ने पकड़ी 46 बोरी अवैध यूरिया:तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान बटईडीहा गांव से हुई बरामदगी

0
2

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक कार्रवाई की। इस दौरान बटईडीहा गांव से 46 बोरी भारत ब्रांड यूरिया बरामद की गई। यह कार्रवाई यूरिया की अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौतनवा के उपजिलाधिकारी कुनाल, फरेन्दा/नौतनवा के क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा और सुदेव पटेल के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। इस संयुक्त टीम ने कोल्हुई इलाके में जांच की। जांच के दौरान ही बटईडीहा गांव से 46 बोरी यूरिया मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। बरामद यूरिया को लेकर पुलिस और संबंधित विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में यूरिया की अवैध तस्करी करने वालों में खलबली मच गई है।