श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव में जमीन विवाद और यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले गुट के इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि 8 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे माता प्रसाद, जदी प्रकाश, राम फकीरे और सुनीता देवी उनके घर में घुस गए। उन्होंने उनकी पत्नी किरन वर्मा को लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा। इससे उनकी पत्नी को चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। जब इंद्रजीत ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। घायल पत्नी का इलाज बहराइच में चल रहा है। वहीं, दूसरे गुट की सुनीता देवी का आरोप है कि उसी दिन शाम 4:30 बजे जमीन विवाद को लेकर इंद्रजीत वर्मा, अमरजीत वर्मा और किरन देवी ने उन्हें गाली दी और पीटा। बीच-बचाव करने आईं गुड़िया देवी के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच सब-इंस्पेक्टर सूरज कुमार गोंड को सौंपी है।
दो नाबालिग पांच घंटे में बरामद:नौतनवा पुलिस ने नई कोट गांव...
महराजगंज के नौतनवा थाना पुलिस ने लापता हुए दो नाबालिग लड़कों को महज पांच घंटे के अंदर बरामद कर लिया। दोनों बच्चों की पहचान...







































