बस्ती के परसरामपुर इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है। रामनगर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 साल के धराऊ की मौत हो गई। वह शौच के लिए पैदल जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस को 10 सितंबर 2026 को इस घटना की सूचना मिली। परसरामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जानकारी के मुताबिक, धराऊ पुत्र स्व. जरऊ, जो रामनगर के रहने वाले थे, 9 सितंबर 2026 की रात शौच करने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धराऊ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई बुद्धराम पुत्र स्व. जरऊ ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर परसरामपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मु.अ.सं. 286/2026, धारा 281, 106(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमों के मुताबिक पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए बस्ती के मर्चरी हाउस भेजा। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर उमेश चंद्र वर्मा कर रहे हैं। पुलिस घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान और तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनी हुई है।
श्रावस्ती में कॉलेज के बाहर छात्रों में मारपीट:कक्षा 10 के छात्र...
श्रावस्ती के इकौना देहात स्थित सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। गुरुवार को छुट्टी के...







































