BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग तीन बच्चों की मां को तलाक देकर किन्नर के साथ फरार हुआ...

तीन बच्चों की मां को तलाक देकर किन्नर के साथ फरार हुआ पति, पीड़िता ने SSP कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

0
0

मुज़फ्फरनगर : थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने तीन तलाक देने के बाद अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की माँग उठाते हुए एसएसपी महोदय के नाम एक प्रार्थना पत्र सौपते हुए बताया की वह जनपद शामली की रहने वाली हैं और उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी इस्तीखर बैग के साथ मुस्लिम रीती रिवाज़ के अनुसार हुई थी,

शादी के समय घरवालों ने सभी सामान दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे,अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसके साथ मारपीट की जाती थी,पीड़ित महिला ने बताया की उसके 3 बच्चे हैं जो अब वह इन बच्चो को लेकर दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं,

Also Read: UP: सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण: जिला जज की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी, स्टे पर फैसला सुरक्षित; इस तारीख को अगली सुनवाई

साथ ही पीड़ित महिला ने बताया की शादी से पहले ही उसके पति का एक जोया नाम की किन्नर से नाजायज संबंध हैं जिसके वीडियो भी महिला के पास सेव हैं, उसका पति उस किन्नर को कई मर्तबा घर भी लेकर आया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी,

Also Read: अयोध्या: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- राम मंदिर प्रबंधन कर्मचारियों को सौंपा जाए, आरएसएस की भूमिका पर उठाए सवाल

दिनांक 2 जून को मेरे साथ पति व नन्दोई के साथ साथ ससुराल पक्ष के लोगो ने जान से मरने की नियत से मारपीट शुरू कर दी और दुप्पते से मेरा गला घोट दिया जिससे में बेहोश हो गयी, होश में आने पर मैने अपने परिजनों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया जिसके पश्चात मीमलाना रोड निवासी मेरे मामा मेरी ससुराल आए और उन्होंने मेरे पति व ससुराल पक्ष के लोगो से बातचीत की,

इसी बिच मेरे पति इस्तीखर बैग ने मुझे तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकल जाने के लिए बोल दिया अब में पीछे काफ़ी समय से अपने मामा के घर रह रही और बच्चो को लेकर इंसाफ के लिए दर दर की ठोंकर खा रही हुँ, अब फिलहल पति जोया किन्नर के साथ फरार हो गया हैं जो यहां नहीं हैं इसलिए में चाहती हुँ की मेरा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृप्या करे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)