बस्ती परिक्षेत्र के DIG संजीव त्यागी और SP बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने आज छावनी थाना क्षेत्र के काशीपुर बांध का जायजा लिया। उन्होंने यहां बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति देखी। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे काशीपुर बांध के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। निरीक्षण के दौरान DIG और SP ने बांध पर पैदल चलकर कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ में फंसे काशीपुर, अमहट और आसपास के गांवों के ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने NDRF और स्थानीय गोताखोरों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। छावनी थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को 24 घंटे पुलिस पिकेट लगाने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। DIG संजीव त्यागी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। SP यशवीर सिंह ने जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए चार नावों और राहत शिविर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने की अपील की। इस दौरान एडिशनल एसपी श्याम कांत, सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह और छावनी थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
श्रावस्ती में अज्ञात बाइक ने बच्चे को रौंदा:कानीबोझी चौराहे पर हुआ...
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कानीबोझी चौराहे के पास...








































