श्रावस्ती के पटना जमुनहा क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। पटना बीरगंज कस्बा और शिकारी चौराहा से शुरू हुई इस यात्रा में भक्त डीजे और ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए जयकारे लगा रहे थे। इससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा बीरगंज और शिकारी चौराहा से मल्हीपुर मुख्य चौराहे तक गई। यहां स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ राप्ती नदी के माधवापुर पुल पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का धार्मिक रीति-रिवाज के साथ विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान मल्हीपुर थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रही। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को विदाई दी।


























