BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डीआईजी संजीव त्यागी ने छावनी थाने का औचक निरीक्षण किया:बाढ़ प्रभावित इलाकों...

डीआईजी संजीव त्यागी ने छावनी थाने का औचक निरीक्षण किया:बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा कर सुरक्षा व राहत व्यवस्था पर दिए निर्देश

0
0

बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजीव त्यागी ने बुधवार दोपहर छावनी थाने का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात और पूरे थाना परिसर का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने थाना के अभिलेखों, रजिस्टरों और डिजिटल एंट्री को चेक किया। सभी रिकॉर्ड को तुरंत अपडेट रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं और एहकामातों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचक तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से मामलों का निपटारा करें। वांछित आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत थाना परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिस और माल-मुकदमाती वाहनों का निपटारा करने को कहा गया। महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस रखने और मिशन शक्ति केंद्र को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया। थाने आने वाले हर पीड़ित की तुरंत सुनवाई सुनिश्चित करने और महिला अपराध से जुड़े मामलों में बिना किसी ढिलाई के सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने थाने के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी संजीव त्यागी ने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा और राहत व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल एसपी श्याम कांत, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह और छावनी थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।