उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की हरैया तहसील के केशवपुर गांव के रहने वाले अवनीश पांडे ने एक नई मिसाल बनाई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 9 सितंबर 2026 की रात नतीजे घोषित किए, जिसमें अवनीश का चयन ‘कनिष्ठ सहायक’ (Junior Assistant) के पद पर भी हो गया है। अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था, जब उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ था। तब उनके पिता महेंद्र कुमार पांडे ने संसारीपुर चौराहे पर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ हाथी पर बिठाकर उनका जुलूस निकाला था। एक ही महीने के भीतर दो-दो सरकारी नौकरियों में मिली इस लगातार सफलता से अवनीश के परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। अपनी इस उपलब्धि पर अवनीश ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सिर्फ दो पद नहीं, बल्कि कई सालों की कड़ी मेहनत, धैर्य और माता-पिता के त्याग का नतीजा है। उन्होंने कहा, “मेहनत का फल देर से मिला, मगर लगातार मिला।” अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं का मानना है कि अवनीश की यह दोहरी सफलता पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी:रुद्रपुरवा समेत 2...
बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड में बाढ़ का पानी प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुरवा परिसर में घुस गया है। इससे स्कूल में पढ़ाई रुक गई है।...








































