
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए ने एक 10 साल के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे मटेही ग्राम पंचायत के जागा पुरवा गांव में हुई। घायल बच्चे की पहचान कन्हैया (10 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। कन्हैया अपने घर के आंगन में खड़ा था, तभी अचानक जंगल से आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़कर आए और शोर मचाने लगे। इसके बाद तेंदुआ घर से निकलकर खेत की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को घटना की जानकारी दी। घायल बच्चे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सुजौली इलाके के जंगल से सटे गांवों में रात में बिजली जाने पर तेंदुए का खतरा बढ़ जाता है। यहां आए दिन बच्चों पर हमले की घटनाएं होती रहती हैं। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति पर बैठक
जयपुरर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार लम्पी रोग के प्रति पूरी तरह सजग एवं सतर्क है तथा सरकार द्वारा समयबद्ध रूप...






































