BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सड़क में बिखरी ईंटों से ई-रिक्शा पलटा,5 महिलाएं बाल-बाल बचीं:श्रावस्ती में अंतिम...

सड़क में बिखरी ईंटों से ई-रिक्शा पलटा,5 महिलाएं बाल-बाल बचीं:श्रावस्ती में अंतिम संस्कार से लौट रही थीं महिलाएं

0
0

श्रावस्ती जिले की लक्ष्मनपुर गंगापुर ग्राम पंचायत में एक ई-रिक्शा पलट गया। सड़क पर बिखरी ईंटों के कारण हुए इस हादसे में पांच महिलाएं बाल-बाल बचीं। इस घटना के लिए प्रधान की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रधान श्यामता प्रसाद ने गड्ढों वाली सड़क की मरम्मत के लिए लाल पटिया ईंटें डलवाई थीं। लेकिन, मजदूर नहीं आने के कारण ईंटों को सड़क पर ही बिखरा छोड़ दिया गया और उन्हें समतल नहीं किया गया। ये महिलाएं लालबोझा भवनियापुर की रहने वाली हैं। वे हसनापुर में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर ई-रिक्शा से लौट रही थीं। ईंटों के ढेर के पास ई-रिक्शा का पहिया फंस गया, जिससे वह पलट गया। गनीमत रही कि किसी भी महिला को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने खुद ही ईंटों को बराबर करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना समतल किए सड़क पर ईंटें डलवाने से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है।