श्रावस्ती के इकौना तहसील के रांकी पुरवा स्थित दुर्गा माता मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी कन्हैया छठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान 1000 से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ गांव के बच्चे, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। दुर्गा माता मंदिर के महंत और पुजारी ज्ञानेश्वर धाम ने बताया कि मंदिर में कई सालों से कन्हैया छठी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर साधु-संतों और बच्चों को प्रसाद और भोजन कराया जाता है। कन्हैया छठी के अवसर पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
रांकीपुरवा दुर्गा मंदिर में कन्हैया छठी पर्व धूमधाम से मना:सुबह से शाम तक भीड़ रही, 1000 से ज्यादा लोगों ने प्रसाद पाया