BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में मोबाइल मेडिकल वैन बनी ग्रामीणों का सहारा:दूर-दराज के गांवों में...

श्रावस्ती में मोबाइल मेडिकल वैन बनी ग्रामीणों का सहारा:दूर-दराज के गांवों में मुफ्त जांच, परामर्श और दवा मिल रही

0
5

श्रावस्ती के दूर-दराज के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए चलाई जा रही मोबाइल मेडिकल वैन (MMU) ग्रामीणों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। हाल ही में एक गांव में मोबाइल वैन पहुंची, जहां डॉक्टरों ने ग्रामीणों और बच्चों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया। वैन के अंदर डॉक्टर स्टेथोस्कोप लगाकर मरीजों की जांच करते दिखे। लैपटॉप पर मरीजों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा था। वैन में ही दवाइयां भी उपलब्ध थीं, जो जांच के बाद मरीजों को तुरंत दी जा रही थीं। छोटे बच्चे कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले छोटे इलाज के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर सीएचसी या पीएचसी जाना पड़ता था। अब मोबाइल वैन गांव में ही आकर जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध करा रही है। इससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बहुत राहत मिली है। यह पहल संपूर्णता अभियान और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जा रही है। इसका मकसद हर घर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है।