बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिश्तेदार और उसके ड्राइवर पर अयोध्या ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके तीन साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसे डराया। कोर्ट के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबा ससुर की तबीयत खराब होने की बात कहकर साथ ले गए महिला के मुताबिक, घटना 21 जून की सुबह करीब 10:30 बजे की है। कोमल नाम का व्यक्ति, जो उसके ससुर का चचेरा भाई बताया गया है, अपने ड्राइवर गोलू के साथ उसके मायके पहुंचा। महिला का आरोप है कि कोमल ने बताया कि उसके बाबा ससुर की तबीयत खराब है और उसे घर चलना है। रिश्तेदारी होने के कारण मायके वालों ने महिला को दोनों के साथ भेज दिया। रास्ते में दवा देने के बाद नींद आने का आरोप महिला के मुताबिक, कुछ दूर जाने के बाद उसे मितली आने लगी। आरोप है कि इस दौरान उसे दवा दी गई, जिसके बाद उसे नींद आ गई। जब उसकी आंख खुली तो आरोपियों ने बताया कि वे उसे अयोध्या घुमाने लाए हैं। महिला के अनुसार, दोनों उसे शाम तक अयोध्या में घुमाते रहे। इसके बाद ड्राइवर गोलू ने उसके तीन साल के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप महिला का आरोप है कि गोलू उसे एक कमरे में ले गया, जहां कोमल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करते हुए शिकायत करने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार, अगले दिन सुबह आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़कर चले गए। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद वाल्टरगंज पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12:08 बजे मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, कोमल पुत्र राम पलट निवासी गंधरिया फैज और गोलू पुत्र अज्ञात निवासी मूडाडीहा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की ओर से लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग:बेटी की शादी का...
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया बड़का शीतलापुर गांव में रविवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। खाना...







































