BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में सपा नेताओं के काफिले को पुलिस ने रोका:विनोद साहनी की...

बहराइच में सपा नेताओं के काफिले को पुलिस ने रोका:विनोद साहनी की हत्या के विरोध में मुलाकात के लिए जाते समय हुआ मामला

0
0


बहराइच में शुक्रवार को सपा नेताओं के एक काफिले को घाघराघाट पर पुलिस ने रोक दिया। ये नेता गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव निवासी विनोद साहनी के परिजनों से मिलने जा रहे थे। विनोद साहनी की हत्या के विरोध में ये मुलाकात होनी थी। काफिले में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा और कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे शामिल थे। इनके साथ कई अन्य सपा नेता भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, रामनगर पहुंचने पर पुलिस ने पहले भी इन नेताओं को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। इसके बाद घाघराघाट पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, जिसने काफिले को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच बहस और हल्की झड़प भी हुई। काफिला रोके जाने के कारण घाघराघाट पर सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने सपा नेताओं को आगे नहीं जाने दिया और उन्हें पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले जाया गया। काफिले में सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, सरफराज अहमद सोनू, अरशद हुसैन, सिद्धार्थ सिंह, दीपू यादव, अरमान खान, अभिषेक यादव, अनिल यादव और राजू कश्यप जैसे अन्य नेता भी शामिल थे।