MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग से संकल्पा रोड की सड़क खराब:जगह-जगह गड्ढे होने से...

जमुनहा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग से संकल्पा रोड की सड़क खराब:जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी, मरम्मत की मांग

0
2

जमुनहा विकासखंड में जमुनहा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग से संकल्पा रोड जाने वाली सड़क खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ गया है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। इससे खासकर दोपहिया वाहन चलाने वालों को ज्यादा परेशानी होती है और हादसे का डर भी बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से खराब सड़क की मरम्मत कराकर आवाजाही ठीक करने की मांग की है।