
बहराइच में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने शनिवार को बलहा विधायक सरोज सोनकर को मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष मिहींपुरवा रमेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में दिया गया। इसमें रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 19 सालों से ग्राम पंचायतों में मनरेगा और वर्तमान में वीबी-जी-रैम-जी योजना के तहत काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य और सेवा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए प्रदेश संगठन के निर्देश पर विधायक को ज्ञापन दिया गया है। मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने बताया कि ज्ञापन में चार मुख्य मांगें हैं। इनमें 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करना, ग्राम रोजगार सेवकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना, अलग बजट से 24 हजार रुपये हर महीने मानदेय देना और मृतक रोजगार सेवकों के परिवार वालों को नौकरी का लाभ देना शामिल है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, विधायक सरोज सोनकर ने रोजगार सेवकों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया है। उन्होंने इन मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है। इस ज्ञापन कार्यक्रम में सत्यनारायण, सचिन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रमाशंकर, रीता देवी, मुन्नी कुमारी, सतीश कुमार, ओंकार, मनोज कुमार, पतिराम, मीरा पाल, गीता, कुसमा देवी, हेमलता साहनी, प्रेमचंद, सत्येंद्र कुमार, रिंकी देवी, किशन बहादुर और चांद कली समेत सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवक मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन:मानदेय बढ़ाने, कैशलेस...








































