जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय के पास लंबे समय से चले आ रहे जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। यहां खंड़जा और राबिस डलवाने का काम शुरू किया गया है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने इस जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया और समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए। इस काम से ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और राहगीरों को जलभराव और कीचड़ से राहत मिलेगी। इससे आवागमन आसान हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने दैनिक भास्कर डिजिटल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि खबर के जरिए समस्या सामने आने के बाद ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
करुणानिधि-स्टालिन पर विजय की टिप्पणी से बवाल, डीएमके ने किया जोरदार...
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा पार्टी के दिवंगत नेता एम. करुणानिधि और अध्यक्ष एम. के. स्टालिन...








































