कोल्हुई कस्बे में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। एक बार फिर कपड़े की दुकान से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोल्हुई थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मोबाइल बरामद करने की मांग की है। अहमद रजा पुत्र जनातुल्लाह, निवासी ग्राम बड़गो, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कपड़े की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने चोरी हुए मोबाइल के दोनों IMEI नंबर 865186078834794 और 865186078834786 पुलिस को दिए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर मोबाइल बरामद करने की मांग की है।
करुणानिधि-स्टालिन पर विजय की टिप्पणी से बवाल, डीएमके ने किया जोरदार...
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा पार्टी के दिवंगत नेता एम. करुणानिधि और अध्यक्ष एम. के. स्टालिन...








































