
राजस्थान के सूरतगढ़ में रोजी-रोटी के लिए रह रहे बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के बाजार टोला निवासी शेरू पुत्र मंजूर की मौत हो गई। वह सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया था। इस खबर से परिवार और गांव में मातम छा गया। शेरू अपने परिवार के साथ सूरतगढ़ में रहकर ठेकेदारी और एक दुकान का काम करता था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद पानी से भरे गड्ढे में गिरने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद शेरू के साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बहराइच स्थित उसके पैतृक गांव सुजौली लाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि शव के शनिवार रात तक गांव पहुंचने की संभावना है। शेरू की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शेरू अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और भविष्य की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। युवक की असमय मौत से बाजार टोला सहित आसपास के ग्रामीणों में भी गहरा दुख है। सभी परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
करुणानिधि-स्टालिन पर विजय की टिप्पणी से बवाल, डीएमके ने किया जोरदार...
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा पार्टी के दिवंगत नेता एम. करुणानिधि और अध्यक्ष एम. के. स्टालिन...








































