BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सड़क हादसे में बाइक सवार युवती गंभीर घायल:सिंदुरिया में सुकऊ टोला-कंचनपुर चौराहे...

सड़क हादसे में बाइक सवार युवती गंभीर घायल:सिंदुरिया में सुकऊ टोला-कंचनपुर चौराहे पर हादसा, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस जांच में जुटी

0
2

सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सुकऊ टोला और कंचनपुर चौराहे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार होकर शिकारपुर से सिंदुरिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट लग गई। चोट लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सिंदुरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने बाइक चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम अजीत पुत्र उपेंद्र बताया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।