BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग सुल्तानपुर: 112 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, एक्सप्रेस-वे अंडरपास पर पुलिस...

सुल्तानपुर: 112 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, एक्सप्रेस-वे अंडरपास पर पुलिस ने दबोचा

0
0

सुल्तानपुर: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बल्दीराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के महुली अंडरपास पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 112 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, नौ सितंबर की रात टीम महुली अंडरपास पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जग्गी बाबा कुटी की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को रोक लिया और तलाशी ली।

Also Read; UP: सहारनपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 1.20 करोड़ की स्मैक बरामद

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनुराग दुबे (22) निवासी सुखबड़ेरी मोड़, मजरे बहुरावां तथा आजाद तिवारी (27) निवासी लादी तिवारी का पुरवा, मजरे समरथपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। तलाशी में अनुराग के पास से 62 ग्राम और आजाद के कब्जे से 50 ग्राम, कुल 112 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर 10 सितंबर को मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक अनुराग के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आजाद के खिलाफ भी पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में व0उ0नि0 अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार राय, राजदेव यादव, कांस्टेबल अभिषेक यादव और अजय कुमार शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)