BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग ‘हिंदू-मुसलमान को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश…’, शिवपाल यादव का भाजपा...

‘हिंदू-मुसलमान को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश…’, शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला

0
0




UP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुसलमान के बीच दूरी बढ़ाने की राजनीति कर रही है और समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है।

शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि संत के रूप में बैठे व्यक्ति को हर किसी के बारे में अच्छी सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की होती है, न कि लोगों के बीच दूरी पैदा करने की। प्रदेश सरकार की एनकाउंटर नीति पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। शिवपाल यादव ने कहा कि किसी व्यक्ति ने अपराध किया है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। अपराध की सजा देना न्यायालय का काम है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

Also Read: ‘जनता को लूटने के लिए लाया गया भारी-भरकम बजट, भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार…’, सपा नेता शिवपाल यादव का तीखा हमला

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के हित में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पात्र कर्मचारियों को स्थायी करने का प्रयास किया जाएगा।राम मंदिर के चंदे को लेकर भी शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मंदिर के नाम पर मिले चंदे के पैसे के चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की बातें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे मामलों में जवाब मिलना चाहिए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)