BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 20 युवाओं को प्रमाण-पत्र, 6 दिव्यांगों को व्हीलचेयर मिली:बहराइच में मोबाइल रिपेयरिंग...

20 युवाओं को प्रमाण-पत्र, 6 दिव्यांगों को व्हीलचेयर मिली:बहराइच में मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के बाद एसएसबी ने बलई गांव में बांटे

0
2


बहराइच में 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बलई गांव में कौशल प्रशिक्षण और व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम और सामाजिक चेतना अभियान के तहत गुरुवार को पंचायत भवन में हुआ। इस दौरान मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 युवाओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। साथ ही, छह दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भी बांटी गईं।
कार्यक्रम के आखिर में 59वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से मिले कौशल का इस्तेमाल स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए करना चाहिए। इससे युवा खुद तो आत्मनिर्भर बनेंगे ही, दूसरों को भी स्वावलंबन का रास्ता दिखा सकेंगे। कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम करेगी। इनमें मधुमक्खी पालन, प्लंबिंग और सोलर लाइट रिपेयरिंग जैसे प्रशिक्षण शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग, ग्राम प्रधान और एसएसबी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।