नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिश्रीपुरवा मजरा महदेईया निवासी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि वह सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। इसी बीच श्याम देवरिया और महदेईया गांव के बीच मोड़ पर कुछ लोग उन्हें रास्ते में मिल गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उन लोगों ने प्रदीप के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रदीप ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गुस्से में आ गए। उन्होंने लात-घूंसों के साथ लाठी-डंडों से प्रदीप की पिटाई कर दी। इस मारपीट में प्रदीप के शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगीं। प्रदीप के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने की आहट सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल प्रदीप को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इसके बाद पीड़ित ने नवीन मॉडर्न थाने में घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इकौना में सब्जी विक्रेता की लाठी-डंडों से पिटाई:पुरानी रंजिश में रास्ते में रोका, जान से मारने की धमकी भी दी