BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग इटावा: हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी...

इटावा: हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

0
0

इटावा: अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार निवाड़ी कला तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अहेरीपुर की ओर से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर अछल्दा की ओर भागने का प्रयास किया। पीछा करते हुए पुलिस ने दूसरी मोबाइल टीम को भी सूचना दी।

Also Read: UP: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल, गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़-चाकू और तमंचा बरामद

दोनों ओर से घिरने के बाद आरोपी ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है, जिसे चोरी की बताया जा रहा है। बाइक के संबंध में जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचंद्र निवासी ब्रह्मनगर, थाना कोतवाली, इटावा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 293(ए) है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। बकेवर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)