BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिरसिया के लक्ष्मणपुर बाजार में निकली जन्माष्टमी शोभायात्रा:भक्तों ने 'अगले वर्ष फिर...

सिरसिया के लक्ष्मणपुर बाजार में निकली जन्माष्टमी शोभायात्रा:भक्तों ने 'अगले वर्ष फिर आना कन्हैया' के नारे लगाए, मुस्लिम समुदाय के लोग भी हुए शामिल

0
0

सिरसिया ब्लॉक के लक्ष्मणपुर बाजार में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कृष्ण नगर और आदर्श नगर की झांकियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आदर्श नगर की शोभायात्रा में खास झांकियां प्रस्तुत की गईं। दोनों ही नगरों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी झांकियों को लेकर बहुत उत्साहित दिखे। यात्रा में नंदी बाबा की रथ यात्रा भी निकली। वहीं, कुछ बच्चे कन्हैया के रूप में सजे हुए थे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि भक्त इस यात्रा में शामिल होकर भगवान कृष्ण के पुनर्जन्म को सफल बना रहे हैं। भगवान की शोभायात्रा में दुर्गा पूजा महोत्सव के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, राम लीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सोनी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय शंकर शामिल हुए। इस दौरान आपसी प्रेम भी दिखा, जब कुछ मुस्लिम भाई भी जयकारे लगाते हुए नजर आए। कार्यक्रम में पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र राय ने अपने पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। यात्रा में बहनें और माताएं भी डीजे की धुन पर खूब झूमीं। बाइक यात्रा भी साथ-साथ चल रही थी। यह शोभायात्रा लक्ष्मणपुर बाजार के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर लक्ष्मणदास बाबा की कुट्टी पर संपन्न हुई। लोग ऊंचे-ऊंचे झंडे लेकर आगे बढ़ रहे थे और ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की’ जैसे नारे लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।