BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग भैंस चराने निकला दिव्यांग किशोर संदिग्ध हालात में लापता, सुबह नदी में...

भैंस चराने निकला दिव्यांग किशोर संदिग्ध हालात में लापता, सुबह नदी में मिला शव, गांव में मचा कोहराम

0
1

फतेहपुर: चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा गांव में भैंस चराने निकला एक दिव्यांग किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन पूरी रात उसकी तलाश में भटकते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नोन नदी में किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

भरसा गांव निवासी रामकिशन निषाद का 14 वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ बउरा शुक्रवार को भैंस चराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, खेतों और नदी किनारे उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

Also Read: लखनऊ: STF एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी था संजय

रातभर परिजन किशोर को खोजते रहे और बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण भी किशोर की तलाश में जुट गए। शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नोन नदी में अंकित का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

Also Read: ‘बिजली संकट से बेहाल सहारनपुर…’, रातभर कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

शव मिलने की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां मिथिलेश कुमारी, छोटे भाई गुड्डू और छोटी बहन शिवानी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)