BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को FLN प्रशिक्षण:कैसरगंज में प्रशिक्षण शुरू,...

निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को FLN प्रशिक्षण:कैसरगंज में प्रशिक्षण शुरू, बच्चों में बुनियादी भाषा-गणित दक्षता बढ़ाने पर जोर

0
7


बहराइच के ब्लाक संसाधन केंद्र कुण्डासर में निपुण भारत मिशन के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण के तीसरे चरण का शुभारंभ शनिवार से हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को विकसित करने के प्रभावी तरीकों से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के दौरान एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के बेहतर उपयोग के साथ ही कक्षा-कक्ष में शिक्षण को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को गतिविधि आधारित एवं बाल केंद्रित शिक्षण पद्धति की जानकारी दी जा रही है, ताकि बच्चे पढ़ाई को आसानी से समझ सकें और उनकी सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार हो। प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों की भाषा और गणित की मजबूत नींव तैयार करने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षण तकनीकों का अभ्यास भी कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में एआरपी रसल रघुवंशी, डॉ. क्षमा सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, उमेश पाण्डेय एवं केदार नाथ सिंह शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। वहीं एलएलएफ की ओर से सूबिया खातून प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग कर रही हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की शिक्षण दक्षता को और बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य के अनुरूप मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।