BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डीएम ने कई स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया:कम उपस्थिति पर प्रिंसिपल...

डीएम ने कई स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया:कम उपस्थिति पर प्रिंसिपल को फटकारा, साफ-सफाई सही नहीं मिली

0
1

श्रावस्ती में DM अन्नपूर्णा गर्ग ने शनिवार को गिलौला ब्लॉक के कई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक दौरा किया। विभाग ने शनिवार 4:00 बजे बताया की डीएम ने शिक्षण कार्य, बच्चों की उपस्थित और बाकी सुविधाओं को देखा। गिलौली के उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों की कम उपस्थित, खराब साफ-सफाई और शौचालय की बुरी हालत देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। निरीक्षण के समय उपस्थित रजिस्टर में दर्ज बच्चों के मुकाबले कम बच्चे मौजूद मिले। विफ्स रजिस्टर भी अपडेट नहीं था। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को सभी बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति करने का निर्देश दिया। स्कूल के बाहर घूम रहे कुछ बच्चों को देखकर उन्होंने प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान को ऐसे बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए भी कहा। स्कूल परिसर में साफ-सफाई अच्छी नहीं थी। शौचालय खराब हालत में था, हैंडवॉश की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी और परिसर में घास उगी हुई थी। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसर और शौचालय की अच्छे से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों से बात करके पढ़ाई की गुणवत्ता भी जांची। मिड-डे मील मेन्यू के हिसाब से मिला। कुछ बच्चे बिना यूनिफॉर्म के थे, जिन्हें रोज तय यूनिफॉर्म में स्कूल आने के लिए कहा गया। बच्चों ने बताया कि उन्हें किताबें मिल चुकी हैं। डीएम ने स्पोर्ट्स ग्रांट और कंपोजिट ग्रांट रजिस्टर समेत दूसरे रिकॉर्ड भी देखे। इसके बाद जिलाधिकारी ने दूबकला के उच्च प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां छात्र-छात्राओं की उपस्थित अच्छी थी और बच्चे यूनिफॉर्म में थे। स्कूल में स्मार्ट क्लास भी चल रही थी और दोपहर का भोजन मेन्यू के अनुसार मिला। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को इसी तरह अच्छे से अपना काम करते रहने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने दूबकला के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। उन्होंने बच्चों को पोषाहार बांटने और सैम-मैम (गंभीर रूप से कुपोषित और मध्यम रूप से कुपोषित) बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पात्र बच्चों को हर हाल में पोषाहार और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए।