MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home ट्रेंडिंग 12-12 घंटे की कटौती से बेहाल बांदा! शाम ढलते ही पसरा सन्नाटा,...

12-12 घंटे की कटौती से बेहाल बांदा! शाम ढलते ही पसरा सन्नाटा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

0
2

बांदा जिले के जसपुरा ब्लाक में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। कानाखेड़ा-चन्दवारा पावर स्टेशन समेत पूरे ब्लाक के सभी 8 फीडरों से जुड़े गांवों में 24 घंटे में 12 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रहने का आरोप है। बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का अब गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी पैलानी से शिकायत करते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो हजारों ग्रामीण सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे।

शाम होते ही शुरू हो जाता है अंधेरे का खेल

ग्रामीणों का आरोप है कि शाम ढलते ही जसपुरा क्षेत्र के कानाखेड़ा,चन्दवारा समेत कई फीडरों की बिजली काट दी जाती है। कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहती है। भीषण कटौती के चलते गांवों में अंधेरा पसरा रहता है और लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है।

Also Read: ‘बिजली संकट से बेहाल सहारनपुर…’, रातभर कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

बच्चों की पढ़ाई चौपट, भविष्य पर मंडराया संकट

लगातार बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने के कारण छात्र-छात्राएं रात में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षा और पढ़ाई के महत्वपूर्ण समय में लगातार अंधेरा उनके भविष्य पर संकट पैदा कर रहा है।

बरसात में अंधेरा बना जान का खतरा

बरसात के मौसम में बिजली कटौती ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में जहरीले सांप और कीड़े-मकोड़ों का खतरा बढ़ जाता है।क्षेत्र में पहले भी जहरीले जीव-जंतुओं के काटने से गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में रात के समय गांवों को अंधेरे में छोड़ना लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

Also Read: 16 घंटे से अंधेरे में 260 गांव! UP के इस जिले में बारिश के बाद बिजली व्यवस्था ध्वस्त

धिकारी नहीं उठाते फोन, उठाएं तो कहते हैं-‘ऊपर से हो रही है कटौती’

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने के लिए फोन किया जाता है तो अधिकारी कई बार फोन तक नहीं उठाते।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)