श्रावस्ती में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को श्रावस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद की अध्यक्षता में हुई लोक अदालत में लोगों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण कराने का अवसर मिला। न्यायालयों और प्रशासनिक कार्यालयों में लगी लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायाधीश के न्यायालय समेत सभी अधीनस्थ न्यायालयों, जिलाधिकारी के न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के साथ संबंधित कार्यालयों में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालयों और विभागों की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाने और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर जोर दिया गया। बैंक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, इंडियन बैंक के एलडीएम जुगुल किशोर सिंह, यूपी ग्रामीण बैंक श्रावस्ती के क्षेत्रीय प्रबंधक, अधिवक्ता और न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने की प्रक्रिया में सहयोग किया। लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाना उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती की सचिव अनुप्रिया ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाते हुए आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का निस्तारण कराना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामले निपटाने का मौका:श्रावस्ती में जज दिनेश चंद की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी