BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कंचनपुर में कटे पेड़ से टकराई बाइक:रजवल से घर लौट रहे युवक...

कंचनपुर में कटे पेड़ से टकराई बाइक:रजवल से घर लौट रहे युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

0
3

सिसवा ब्लॉक के शीतलापुर निवासी 30 वर्षीय पन्ने प्रजापति की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार रात रजवल से अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। कंचनपुर के पास सड़क पर एक पेड़ गिरा हुआ था। बारिश के कारण ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कटे हुए पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही पन्ने प्रजापति की जान चली गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और 5 साल के बच्चे हैं। रविवार शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजन शव को सिसवा स्थित खेखड़ा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

संबंधित खबरें