निचलौल विकास खंड की ग्राम सभा कटहरी में भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों और युवाओं को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और प्रक्रिया के बारे में बताने की अपील की। नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर लोगों को SIR के महत्व और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी दें। इससे कोई पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी, दीपक चौधरी, बैजनाथ सिंह, गौरव दुबे,जय गोविन्द वर्मा,पुनीत शर्मा, मिथिलेश कुमार, मनीष मिश्रा, राहिल अंसारी, विक्की पासवान और मोनू पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















