श्रावस्ती के इकौना विकास खंड की ग्राम पंचायत टंडवा महंत में सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों से राहगीरों और ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर लंबे समय से झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, इन झाड़ियों के कारण सड़क पर वाहनों को पास लेने में भी परेशानी होती है। पैदल चलने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को खास तौर पर दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर झाड़ियां सड़क की ओर फैल गई हैं, जिससे हादसे का डर भी बना रहता है। ग्रामीण बलभद्र आर्य, शांति प्रसाद चौबे और राकेश समेत कई लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तुरंत सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई नहीं कराई गई, तो बरसात के बाद झाड़ियों का फैलाव और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देकर सड़क किनारे साफ-सफाई कराने और नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि इलाके के लोगों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिल सके।
केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बाढ़ और भूस्खलन में...
मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के निलांबुर स्थित चोक्कड़ क्षेत्र में रविवार शाम पहाड़ी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोट्टापुझा नदी में...
IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: संस्थान ने मांगी माफी, प्रोफेसर डूला...
मुंबई। बॉम्बे आईआईटी में 22 वर्षीय छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस संवेदनशील मामले में संस्थान...














































