Azamgarh: वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तहबरपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय कोर्ट नंबर-20, आजमगढ़ से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में तीन टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए वारंटियों के विरुद्ध थाना तहबरपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 527/11 से संबंधित एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341 और 188 से संबंधित है।
पुलिस ने गिरफ्तार वारंटियों की पहचान शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश, अंगद विश्वकर्मा, दीनू गिरी, शुखियाल, सुटेली, भुटेली उर्फ राजकुमार और सुरेश राय के रूप में की है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, लोकेशमणि त्रिपाठी, मोहनलाल यादव और रामप्रवेश गौतम समेत थाना तहबरपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
The post Azamgarh में एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.















































