Chandauli: सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी किदवई नगर में सोमवार की रात चोरों ने देसी शराब की दुकान को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोर दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 1.20 लाख रुपये की नकदी समेत टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, किदवई नगर स्थित देसी शराब की दुकान पर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने पहले दुकान की छत का दरवाजा तोड़ा और इसके बाद अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखी करीब 1.20 लाख रुपये की नकदी के साथ टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
ALSO READ: Azamgarh में एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार
मंगलवार सुबह सेल्समैन मुमतार नाथ जायसवाल दुकान खोलने पहुंचे तो छत का दरवाजा टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा देखकर उन्होंने तत्काल अनुज्ञापी अभिषेक जायसवाल को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
The post Chandauli: देसी शराब की दुकान में बड़ी चोरी, 1.20 लाख नकदी समेत करीब दो लाख का माल पार, छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोर appeared first on Breaking Tube.















































