BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: लखनऊ जोन पुलिस के खिलाड़ियों का जलवा, 28 पदक जीतकर बढ़ाया...

UP: लखनऊ जोन पुलिस के खिलाड़ियों का जलवा, 28 पदक जीतकर बढ़ाया मान, रिंकी पटेल बनीं बेस्ट प्लेयर

UP: बाराबंकी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीबॉल/सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 में लखनऊ जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने वालीबॉल और सेपक टकरा की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

लखनऊ जोन के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए जनपद बाराबंकी में क्लोज किया गया था। इसके बाद खिलाड़ियों ने गौतमबुद्धनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस की 74वीं वालीबॉल/सेपक टकरा महिला-पुरुष प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सेपक टकरा की महिला टीम ने डबल्स स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। वहीं रेगू स्पर्धा में महिला खिलाड़ियों ने पांच रजत पदक तथा क्वाड स्पर्धा में छह रजत पदक प्राप्त किए।

Also Read: One District One Sports Scheme: ‘खेलेगा यूपी, जीतेगा यूपी’ नारे को साकार करेगी योगी सरकार, गांव तक बनेंगे खेल मैदान और स्टेडियम

सेपक टकरा की पुरुष टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में महिला सेपक टकरा टीम की कप्तान महिला मुख्य आरक्षी रिंकी पटेल के प्रदर्शन को विशेष रूप से सराहा गया। उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया।इसी क्रम में लखनऊ जोन की महिला वालीबॉल टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से लखनऊ जोन पुलिस का गौरव बढ़ा है।

सोमवार 21 सितंबर को प्रतियोगिता में पदक और ट्रॉफी हासिल करने वाले पुलिसकर्मी व खिलाड़ी जनपद बाराबंकी पहुंचे। यहां पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।पुलिस विभाग के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से साथी पुलिसकर्मियों में भी उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता में प्राप्त पदक खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम बताए गए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: लखनऊ जोन पुलिस के खिलाड़ियों का जलवा, 28 पदक जीतकर बढ़ाया मान, रिंकी पटेल बनीं बेस्ट प्लेयर appeared first on Breaking Tube.