दुबौलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूपगढ़ (कोरसरवा) में पानी की पाइपलाइन फटने से लगातार पानी बह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पाइपलाइन कई दिनों से क्षतिग्रस्त है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं हुई है। इससे पेयजल बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पाइपलाइन फटने की जानकारी जिम्मेदारों को कई बार दी है, लेकिन समस्या ठीक नहीं हुई। पाइप से बहते पानी के कारण आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही है। पेयजल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार हर घर तक साफ पेयजल पहुंचाने के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से पाइपलाइन जल्द ठीक कराने और पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
BREAKING
NEWS















