Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश शंकरपुर में आग से फूस का मकान जला:कुचुनपुरवा में गहने, नकदी और...

शंकरपुर में आग से फूस का मकान जला:कुचुनपुरवा में गहने, नकदी और गृहस्थी का सामान राख

0
0

छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के कुचुनपुरवा में मंगलवार को आग लगने से विजय कुमार पुत्र राम अचल का फूस का मकान जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला। घर में रखा सामान भी जल गया। मकान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन घर का सामान नहीं बचा सके। विजय कुमार ने बताया कि घर में रखे गहने, नकदी और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग तेजी से फैली, इसलिए सामान निकालने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि शिव पूजन यादव मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। गांव के भाई-पट्टीदारों ने परिवार के रहने और खाने का इंतजाम किया। आग की जानकारी हल्का लेखपाल प्रभात यादव को दे दी गई है। लेखपाल के मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी।