Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में पहली बार छठ माता की प्रतिमा स्थापित:शाम को सैकड़ों श्रद्धालुओं...

महराजगंज में पहली बार छठ माता की प्रतिमा स्थापित:शाम को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए निकाली विसर्जन यात्रा

0
2

महराजगंज कस्बे में इस साल पहली बार छठ माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। बंटी यादव की पहल पर स्थापित प्रतिमा का मंगलवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु छठ माता के जयकारे लगाते हुए विसर्जन के लिए निकले। कस्बे में पहली बार प्रतिमा स्थापित होने पर स्थानीय लोगों में उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने छठ माता से परिवार और इलाके की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ धार्मिक आयोजन पूरा हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी भीड़ और सुरक्षा पर नजर रखे हुए थे। पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।