महराजगंज के सिसवा ब्लॉक में आज सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। खेतों में पकी धान की फसल बारिश में भीग रही है। किसानों के मुताबिक, इस समय धान की कटाई चल रही है। बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका है। बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हुई है। ई-रिक्शा चलने पर भी असर पड़ा है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गेरमा के किसान कन्हिया लाल प्रजापति, गोविंद, नूरलैन, जयहिंद, राकेश कुमार और विजय कुमार ने बताया कि उन्हें खेतों में धान काटना था। उन्होंने कहा कि बारिश से उन्हें नुकसान के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा।












